दोस्तों हम यह तो जान ही लेते है कि सभी ग्रहों का अपना अपना प्रभाव होता है,और कुण्डली में भावों के अनुसार अपना फल देते है। उसी तरह से नव ग्रहों में बुध ग्रह भी है,और पन्ना को बुध ग्रह का रत्न माना गया है। बुध ग्रह गणेश जी का आराध्य माना गया है,और यह घोतक है वाणी, व्यापार, बहन, बुआ, मौसी आदि का है। पन्ना मुख्यतः 5 रंगों में पाया जाता है,और यह रत्न बुद्धि तथा व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस पन्ना का रंग तोते के पंख के समान वाला है, जो प्रतीक है सुख समृद्धि का।
बुध ग्रह के पन्ना रत्न धारण करने के ढेरों लाभ,जानिए इसे पहनने की विधि, समय, गुण और दोष Panna Stone benifit in hindi
पन्ना रत्न के अनेकों नाम के अनुसार अनेकों गुण भी है। जैसे संस्कृत मे पन्ना को मरकत मणि, अंग्रेजी में एमराल्ड कहते है। यह पन्ना रत्न अधिकतर दक्षिण महानदी,हिमालय, गिरनार और सोम नदी के पास पाया जाता है। पन्ना रत्न को धारण करने वाला सौभाग्यशाली माना जाता है। पन्ना रत्न भी अनेकों मूल्य वान पत्थरों मे से एक है।अब सवाल उठता है कि पन्ना रत्न धारण करने की विधि विधान क्या है? पन्ना रत्न की पहचान कैसे करें? पन्ना रत्न पहनने के फायदे क्या है? पन्ना रत्न को किस धातु में पहने? पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए किसे नहीं?पन्ना रत्न की कीमत क्या है? आदि सभी प्रश्नों का जवाब लेकर हम आए है।
👉 माणिक्य रत्न खरीदें 👉 सुलेमानी हकीक स्टोन खरीदें 👉 चमत्कारी हनुमान चालीसा यंत्र और लाॅकेट खरीदें 👉 मोती रत्न खरीदें 👉 मूंगा रत्न यहाँ खरीदें
पन्ना रत्न धारण करने के चमत्कारी फायदे
1- पन्ना धारण करने से आत्मविश्वासमें वृद्धि होती है और भय समाप्त हो जाता है।
2- पन्ना धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इससे बुद्धि तेज होने लगती है।
3- पन्ना धारण करने से हमारी पाचन शक्ति बड जाती है,और हाजमा अच्छा करने के लिए भी इसे धारण करते हैं।
4- पन्ना धारण करने से व्यापार में वृद्धि होती है और रोजगार के अवसर बढते है।
5- नौकरी क्षेत्र में पदोन्नति और आय वृद्धि की उन्नति के लिए भी इसे धारण करने की सलाह दी जाती है।
6- पन्ना धारण करने से वाणी में सरसता आती है और व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता है।
7- पन्ना धारण करने से सभी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होने लगती हैं,और हर क्षेत्र में आशा की किरण नजर आने लगती है।
8- पन्ना रत्न धारण करने या घर में रखने मात्र से अन्न-धन्न आदि में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है।
9- पन्ना रत्न धारण करने से अपनी ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों की जिंदगी में भी परेशानियां कम हो जाती है। और घर में खुशी कामाहौल बनता है।
10- पन्ना रत्न धारण करने से सुयोग्य संतान तथा आज्ञाकारी सन्तान का सुख मिलता है।
पन्ना रत्न कब और कैसे नुकसान देगा आपको
1- पन्ना रत्न कभी भी मोती के साथ धारण नहीं करना चाहिए। इससे पन्ना रत्न का उल्टा प्रभाव पढता है।
2- अगर आप पन्ना को ओपल या हीरे के साथ पहनने से बहुत नुकसान होता है।
3- बिना नक्षत्र व समय घडी को धारण किया गया पन्ना रत्न आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा।
4- पन्ना रत्न अशुद्ध धातु या खण्डित धातु में पहनने से या नकली पन्ना धारण करने से सन्तान और धन का नाश होता है।
5- अगर आपकी कुण्डली में बुध की महादशा चल रही हो और बुध 8वें तथा 12 वें भाव में हो तो जातक को बहुत नुकसान देता है।
किस राशी के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए और किसे नहीं
👉 धारण करना चाहिए -- पन्ना रत्न बुध ग्रह का होता है और बुध विशेष कर बुद्धि का घोतक माना जाता है इसीलिए यह रत्न हर किसी के लिए शुभ नहीं है, रह रत्न अत्यधिक शुभ इन राशि वालों को होगा वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि, और कुम्भ राशि वाले पन्ना रत्न धारण कर सकते है। इससे काफी लाभ होगा।
👉 धारण नहीं करना चाहिए-- पन्ना रत्न इन राशि वालों को धारण नहीं करना चाहिए मेष राशि, कर्क राशि, और वृश्चिक राशि वालों को कभी पन्ना रत्न धारण नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपको पन्ना रत्न धारण करना ही है तो किसी विद्वान की सहमती से ही धारण करना चाहिए।
पन्ना रत्न धारण करने का सही समय,विधि,नियम व दिन वार
पन्ना रत्न खासकर विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक व भाग्यशाली साबित होगा।पन्ना रत्न को हमेशा चांदी या सोने की अंगूठी में ही धारण करना चाहिए। और ध्यान रहे की पन्ना रत्न की अंगूठी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा में ही धारण करनी चाहिए। पन्ना रत्न को बुधवार के दिन ज्येष्ठा, अश्लेशा, या रेवती नक्षत्र में धारण करना चाहिए। पन्ना रत्न का हरा रंग जितना गहरा होगा उतना ही अधिक लाभ जातक को पहुंचायेगा। पन्ना रत्न धारण करते समय ओमकार मंत्र का जाप करना चाहिए।
👉 अन्य सम्बन्धित रत्नों के लिए आर्डर करें
👉 माणिक्य रत्न खरीदें 👉 सुलेमानी हकीक स्टोन खरीदें 👉 चमत्कारी हनुमान चालीसा यंत्र और लाॅकेट खरीदें 👉 मोती रत्न खरीदें 👉 मूंगा रत्न यहाँ खरीदें
👉 अन्य सम्बन्धित वेब दुनियां
0 Comments